खलियारी में मृतक चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, सौंपी आर्थिक सहायता

 खलियारी में मृतक चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधिमंडल, सौंपी आर्थिक सहायता


(रिपोर्ट - कन्हैयालाल/सोनभद्र)

सोनभद्र। वाराणसी के नमो घाट पर हुई घटना में मृतक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल के परिजनों से मिलने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल खलियारी स्थित उनके आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।



प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के पिता बद्रीनारायण जायसवाल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजी गई एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मृतक के पिता ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मामले में अब तक हुई कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना था कि घटना में शामिल कुछ आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने सरकार से 50 लाख रुपये मुआवजा तथा मृतक की स्मृति में प्रतिमा स्थापित कराने की मांग दोहराई।

इस दौरान सांसद Chhotelal Kharwar ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों को सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा तथा मृतक और घायल साथियों के लिए आर्थिक सहायता की मांग सरकार से की जाएगी।



वहीं Ashutosh Sinha ने कहा कि घायल साथियों की शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई कराने तथा नमो घाट पर लगे सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग भी की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में राम निहोर यादव (जिलाध्यक्ष, सोनभद्र), छोटे लाल खरवार (सांसद), आशुतोष सिन्हा (एमएलसी), प्रदीप जायसवाल (प्रदेश अध्यक्ष, व्यापार सभा), अविनाश कुशवाहा (पूर्व विधायक), डॉ. अजय चौरसिया (प्रदेश सचिव), दिनेश अग्रहरी (जिलाध्यक्ष, व्यापार सभा), चंदन यादव, विकास केसरवानी, विजय शंकर जायसवाल पूर्व जिला पंचायत हीरालाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ